
पीलीभीत। जिले में गैंगरेप का मामला सामने आया है। कार के अंदर दो लोगों ने युवती के साथ बलात्कार कर उसे मारने का प्रयास किया। युवती के चिल्लाने पर आरोपी उसे कार से फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 376 व 307 में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल पीलीभीत शहर की रहने वाली यह युवती एक प्लाट खरीदने के लिए हिमांशू रस्तोगी नामक शख्स के पास कोतवाली पूरनपुर पहुंची। हिमांशू रस्तोगी व उसका नौकर कीरत युवती को कार से प्लाट दिखाने गए। रास्ते में पीलीभीत पूरनपुर हाइवे पर दोनों ने कार में ही युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और बाद में युवती का गला घोंट कर जान से मारने की कोशिश की। युवती के चीखने पर राहगीर इकट्ठे हो गए। ये देखकर उन लोगों ने युवती को कार से फेंक दिया और फरार हो गए। इसके बाद युवती ने थाने आकर हिमांशू रस्तोगी व उसके नौकर कीरत व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
ये कहना एसपी का
इस बारे में एसपी पीलीभीत बालेंदू भूषण सिंह ने बताया कि ने युवती की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। एक आरोपी अभी फरार है। उसे भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।