3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीलीभीत
छेड़छाड़ से परेशान युवती ने मनचले को जमकर धुना, देखें वीडियो
Play video

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने मनचले को जमकर धुना, देखें वीडियो

आते जाते अक्सर युवती के साथ करता था छेड़छाड़। एक बार जेल भी जा चुका है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पीलीभीत

•

image

suchita mishra

•

Updated: 1 Jun 2018, 3:21 PM IST

पीलीभीत। जिले में एक मनचले को एक युवती व उसके परिवार ने जमकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। दरअसल कोतवाली सुनगढी के कांशीराम कॉलोनी का रहने वाला फैजान आये दिन कॉलोनी की ही एक युवती पर फतबिया कसता रहता था। इसके बाद युवती ने मामले में रिपोर्ट थाना सुनगढ़ी में दर्ज करायी थी। उसके बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भी भेज दिया था। लेकिन जेल से छूटने के बाद फैजान दोबारा युवती को आते जाते परेशान करने लगा। युवती के घर के सामने एक दुकान पर बैठकर समझौते का दबाव बना रहा था, युवती कुछ दिन तो सहन करती रही। लेकिन दो दिन पहले ही फैजान युवती के घर पहुंच गया और उससे मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने लगा। युवती के इंकार करने पर फैजान फिर से छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद युवती ने फैजान को जमकर चपल्लों से पीटा और परिवार की मदद से पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि आरोपी पर और गंम्भीर धाराएं बढ़ायी जायेंगी ताकि आरोपी पर और सख्त कार्रवाई हो सके।