
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संगठन युवा वाहिनी के पूरनपुरा नगर अध्यक्ष ने खून से पत्र लिखा है। ये पत्र उन्होंने केन्द्रीय मंत्री व पीलीभीत की सांसद मेनका संजय गांधी को लिखा है। इस पत्र के माध्यम से अतिक्रमण हटाने की मांग की गई है।
ये भी पढ़ें – शिवपाल सिंह यादव देंगे महागठबंधन को तंगड़ा झटका, अखिलेश ही नहीं भाजपा की भी बढ़ेंगी मुश्किलें
यहां का है मामला
हिन्दुवादी नेता विष्णु ने अपना हाथ काटकर खून से एक पत्र केन्द्रीय मंत्री व पीलीभीत की सांसद मेनका संजय गांधी को लिखी है। पत्र में उन्होने मांग की है कि रामलीला मैदान पूरनपुर से अस्थाई अतिक्रमण हटाया जाये। शिकायती पत्र में उन्होने बताया कि रामलीला मैदान की सम्पत्ति राज्य सरकार के आधीन सरकारी सम्पत्ति है। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी यहां से रामलीला कमेटी ने अस्थाई अतिक्रमण हटवाने के बजाये और करवा दिया है, जिसके बाद नगर पालिका परिषद पूरनपुर को अस्थाई अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिये, लेकिन वे भी नाकामयाब रहे।
ये भी पढ़ें – शिवपाल के इस ऐलान से अखिलेश के उड़ जायेंगे होश, सैफई परिवार के इन चेहरों के सामने होंगे सेक्युलर मोर्चे के ये खास प्रत्याशी….
कई जगह की शिकायत, नहीं हुई कार्रवाई
इसके बाद भी उन्होने पीएम पोर्टल, मुख्यमंत्री पोर्टल व तमाम जगह शिकायतें कीं, लेकिन प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे अब ***** समाज में रोष व्याप्त है। उनकी मांग है कि रामलीला कमेटी में कन्ट्रोलर नियुक्त किया जाये और उन्हे आदेशित किया जाये कि श्री रामलीला मैदान को अस्थाई अतिक्रमण से मुक्त कराया जाये।
ये भी पढ़ें – सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव का बड़ा खुलासा, बताया शिवपाल का 2019 में भाजपा को जिताने का है बड़ा प्लान