27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीलीभीत
किसानों के खातों से करोड़ो रुपए गायब कर भागा पोस्ट मास्टर
Play video

किसानों के खातों से करोड़ो रुपए गायब कर भागा पोस्ट मास्टर

पीलीभीत में तो जनता के पैसे को खुलेआम लूट लिया गया और अब कोई अधिकारी सुनवाई को तैयार नहीं है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पीलीभीत

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 5 Sep 2018, 11:13 AM IST

पीलीभीत। डाकघरों को पोस्टल बैंक बनाने का सपना देख जा रहा है, वहीं डाकघरों में हो रहे फर्जीवाड़े से जनता के होश उड़े हुए हैं। उत्तर प्रदेश में कुछ बड़े मामले सामने आये हैं, जिसमें डाकघरों के सेविंग खातों से पैसा फर्जी ढंग से निकाल लिया जाता है। पीलीभीत में तो जनता के पैसे को खुलेआम लूट लिया गया और अब कोई अधिकारी सुनवाई को तैयार नहीं है।

यहां का है मामला
ये मामला जिला पीलीभीत के अमरिया ब्लॉक डाकघर का है। यहां उप डाकपाल सोहनलाल ने जनता के करोड़ों रुपए की हेराफेरी की है। फर्जी हस्ताक्षर कर और फर्जी तरीके से बचत खातों से करोड़ों रुपये निकाल लिये गये। आरोपी इस रकम के साथ फरार हो गया है। वहीं इस मामले में विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

एफआईआर में भी गड़बड़ी
अमरिया थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में सिर्फ 6 लाख रुपए की रकम दर्शायी गई है, जबकि अभी तक लगभग 45 लोगों का नाम सामने आ चुका हैं, जिनके पैसों का गबन किया गया है। ज्यादातर लोग ऐसे हैं जिनके सेविंग बैंक अकाउंट से पैसा फर्जी ढंग से निकाला गया है। लोगों की जमा आरडी का पैसा भी साफ कर दिया गया है।