पीलीभीत। कोतवाली थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर दो गुटों में जमकर मारपीट व झगड़ा हुआ। सबकुछ करीब आधा घन्टा चला। लोग निकलते रहे, पुलिस निकलती रही, लेकिन दोनों गुटों के बदमाश लड़के लड़ते रहे। लड़ाई खत्म होने तक कोतवाली पुलिस नहीं पहुंची, जबकि उसे आने में सिर्फ दो मिनट ही लगते। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला शेखचांद में मुख्य मार्ग कोतवाली-नई तहसील मार्ग पर बन्नू की दुकान के पास उस वक्त खलबली मच गई जब दो लड़कों के गुटों में मारपीट होने लगी। मारपीट बीच सड़क पर होती रही और करीब आधा घन्टा अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटनास्थल थाने से चंद मीटर की दूरी पर था। फिर भी पुलिस नहीं पहुंची। काफी देर बाद मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने बीचबचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। इसके बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे को देख लेने की धमकी देते हुए अपनी राह चले गए। देखिये यह एक्सक्लूसिव वीडियो…