23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीलीभीत
देवरिया शेल्टर होम खुलासे के बाद सपा छात्रसभा ने फूंका सीएम योगी का पुतला, देखें वीडियो
Play video

देवरिया शेल्टर होम खुलासे के बाद सपा छात्रसभा ने फूंका सीएम योगी का पुतला, देखें वीडियो

देवरिया शेल्टर होम सेक्स रैकेट के खुलासे के बाद अब विरोधी पार्टियां सत्ता पक्ष पर आक्रामक हो गई हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पीलीभीत

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 9 Aug 2018, 4:22 PM IST

पीलीभीत। देवरिया शेल्टर होम सेक्स रैकेट के खुलासे के बाद अब विरोधी पार्टियां सत्ता पक्ष पर आक्रामक हो गई हैं। समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल की युवा विंग ने सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के उपाधि महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया। पुलिस की ओर से इन छात्रों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

पीलीभीत के सबसे बड़े डिग्री कॉलेज उपाधि महाविद्यालय को कुछ युवा नेताओं ने राजनीति का अड्डा बना रखा है। इन नेताओं ने अभी कॉलेज के अंदर दीवारों पर समाजवादी पार्टी से जुड़ने के लिये पोस्टर लगा दिए अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतलला दहन कर दिया। सीएम योगी के पुतला दहन की सूचना जब हिन्दूवादी संगठनों को हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया। हिन्दू महासभा ने इन छात्रों के खिलाफ थाना सुनगढ़ी पुलिस को शिकायत की। जिसके बाद सुनगढी थाना पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की तो उन्हें पुतला दहन के अवशेष भी मिले। सुनगढ़ी थाना पुलिस ने लिखित तहरीर के आधार पर 9 नामजद और दर्जनों अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।