17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीलीभीत

सहायक रजिस्ट्रार का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल, देखेंं वीडियो

वीडियो वायरल होने के बाद अब अधिकारी सुबह अपना कार्यालय छोड़कर भाग गये।

Google source verification

पीलीभीत। सरकारी अधिकारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है। अधिकारी ने जमीन की रजिस्ट्री करने के एवज में यह रिश्वत ली है। रिश्वत लेने वाला अधिकारी और कोई नहीं बल्कि यहां की तहसील पूरनपुर का सहायक रजिस्ट्रार है।

जमीन की रजिस्ट्री के एवज में मांगी रिश्वत

यह वीडियो पीलीभीत के पूरनपुर तहसील के सहायक रजिस्ट्रार वेद प्रकाश कटहरिया का है। इसमें सहायक रजिस्ट्रार वेद प्रकाश जमीन की रजिस्ट्री कराने के नाम पर 25 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों कैमरे में कैद हो गये। पीडित महिला ने सहायक रजिस्ट्रार को पहले 15 हजार रूपये दिये तो साहब ने पैसे टेबल पर रख दिये और ज्यादा पैसों की मांग करने लगे। उनका कहना था कि महिला ने जमीन डेढ़ करोड़ में बेची है। जिसकी रजिस्ट्री शुल्क के अलावा उन्हें 25 हजार रुपए रिश्वत के चाहिये वरना वो रजिस्ट्री नहीं होने देंगे। महिला कहती रही कि साहब इतने ही रखो लेकिन बाद में 10 हजार रूपए और देकर महिला को रजिस्ट्री करवानी पड़ी।

चांज के आदेश

मीडिया ने जब इन साहब से सवाल पूछा तो पहले यह घबरा गये फिर बाद में कहने लगे कि मैंने कोई रिश्वत नहीं ली मैं उस पैसे की रसीद दूंगा। वीडियो वायरल होने के बाद अब अधिकारी सुबह अपना कार्यालय छोड़कर भाग गये। वहीं आला अधिकारी जांच कराने की बात कह रहे हैं लेकिन कैमरे के सामने मुंह छुपा रहे हैं।