
नई दिल्ली। देश में एनडीए सरकार के चार साल पूरे होने पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस नेता प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा ने लोगों के साथ धोखा किया है। इस लिए भाजपा का मतलब विश्वासघात है। कांग्रेस नेता ने कहा कि इन चार सालों में सिवाय देश की जनता के साथ धोखाधड़ी के कोई दूसरा काम भाजपा ने नहीं किया है। यही नहीं इस मौके पर कांग्रेस की ओर से 4 साल 40 सवाल नाम से एक बुक भी जारी की।