28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
नीदरलैंड बना अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का सदस्य, पीएम मोदी ने जताई खुशी
Play video

नीदरलैंड बना अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का सदस्य, पीएम मोदी ने जताई खुशी

भारत व नीदरलैंड ने गुरुवार को सीईओ की राउंड टेबल बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 24 May 2018, 7:04 PM IST

नई दिल्ली।भारत व नीदरलैंड ने गुरुवार को सीईओ की राउंड टेबल बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व नीदरलैंड के उनके समकक्ष मार्क रूट ने भी भाग लिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, “कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, बागवानी, जल प्रबंधन, लॉजिस्टिक्स, जीव विज्ञान व स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों के साथ अन्य में सहयोग को मजबूत करने की संभावनों की पहचान की गई। रवीश कुमार ने कहा कि नीदरलैंड विभिन्न क्षेत्रों में भारत का चौथा सबसे बड़ा निवेशक है।सीईओ की राउंड टेबल बैठक हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी व रूट के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता से पहले हुई।रूट अपने दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार सुबह भारत पहुंचे। वह बेंगलुरू भी जाएंगे। रूट का यह जून 2015 के बाद भारत का दूसरा दौरा है लेकिन प्रधानमंत्री के रूप में 2017 में दोबारा निर्वाचित होने के बाद उनका पहला दौरा है।नीदरलैंड के नेता का यह दौरा बीते जून में मोदी के नीदरलैंड दौरे के एक साल के भीतर हो रहा है। विदेश मंत्रालय से जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत और नीदरलैंड के बीच (अप्रैल 2017-फरवरी 2018) 7.621 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार है। नीदरलैंड में 235,000 भारतीय प्रवासी रहते हैं। यह यूरोप में सबसे ज्यादा है।
रूट के दौरे से भारत व नीदरलैंड के बीच आर्थिक व राजनीतिक सहयोग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।