2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
पीएम मोदी बोले: महिलाओं के हाथ में है देश के विकास की कमान
Play video

पीएम मोदी बोले: महिलाओं के हाथ में है देश के विकास की कमान

देश के विकास में महिलाओं की भूमिका को आप नकार नहीं सकते।
Google source verification

image

Dhirendra Kumar Mishra

May 04, 2018

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने कर्नाटक में नमो ऐप के जरिए भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से कहा कि देश के विकास की कमान महिलाओं के हाथ में है। महिलाओं की सूझबूझ और मेहनत के दम पर भारत तेजी से हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। पीएम ने अपनी कैबिनेट में भी महिलाओं को प्रमुख विभाग दिए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि हाल ही में चीन में हुई एससीओ समिट में भारत की दो महिला मंत्रियों ने हिस्सा लिया। यह हमारे देश और हमारी पार्टी के लिए गर्व की बात है। आपको बता दें कि इस समिट में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था। दोनों की चीन के राष्‍ट्रपति से मुलाकात के बाद ही यह तय हुआ कि पीएम मोदी दो दिन की अनौपचारिक यात्रा करेंगे।