4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनीति

राष्‍ट्रपति कोविंद ने मून के सम्‍मान में दिया भोज, आज करेंगे द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत

राष्ट्रपति मून व पीएम मोदी की योजना दोनों राष्ट्रों के रिश्तों को नया आयाम देने की है।

Google source verification

image

Dhirendra Kumar Mishra

Jul 11, 2018

नई दिल्‍ली। भारत और दक्षिण कोरिया के बीच संबंधों को मजबूती देने पहुंचे राष्‍ट्रपति मून जे इन के सम्‍मान में राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को भोज दिया। आज दोनों देशों के राष्‍ट्र प्रमुख द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे। द्विपक्षीय बातचीत समाप्‍त होने के बाद दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति स्वदेश के लिए रवाना हो जाएंगे ।


आपको बता दें कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन चार दिवसीय हिंदुस्तान यात्रा पर रविवार को दिल्ली पहुंचे थे। वह पहली बार एक बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत दौरे पर आए हैं। सोमवार को राष्ट्रपति मून ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्घांजलि देने के साथ ही नोएडा स्थित सैमसंग संयंत्र का मुआयना भी किया। नोएडा में दोनों ने एक साथ दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल उत्‍पादन केंद्र का भी उद्घाटन किया। दरअसल, राष्ट्रपति मून व पीएम मोदी की योजना दोनों राष्ट्रों के रिश्तों को नया आयाम देने की है। इस कड़ी में दोनों राष्ट्र विशेष सामरिक गठबंधन पर मुहर लगाने के साथ तकनीकी, इलेक्ट्रोनिक्स, द्विपक्षीय व्यापार, कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में कई समझौते पर हस्‍ताक्षर भी हुए।