14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनीति
VIDEO: रफाल डील पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज, डील पर पर्दा डालने का काम शुरू
Play video

VIDEO: रफाल डील पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज, डील पर पर्दा डालने का काम शुरू

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीधे पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

Google source verification

नई दिल्ली: रफाल लड़ाकू विमान मामले को लेकर सियासी घमासान जारी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि रफाल पर पर्दा डालने का काम शुरू हो गया। साथ ही डील को वैद्य ठहराने का काम जारी है। इस सिलसिले में रक्षामंत्री सीतारमण कल फ्रांस जा रही है। फ्रांस दौरे के दौरान इसे सही ठहराने की तैयारी चल रही है।

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर संगीन आरोप

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीधे पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। कांग्रेस मुख्यालय पर गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉंफ्रेंस में राहुल ने कहा कि रफाल पर हुए नए खुलासे से साफ हो गया है कि प्रधानमंत्री ने 30 हजार करोड़ रुपए अनिल अंबानी की जेब में डाले हैं। इस दौरान उन्होंने फ्रांस दौरे को लेकर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पर भी हमला बोला। कांग्रेस अध्यक्ष ने फ्रांस की इन्वेस्टिगेशन वेबसाइट मीडियापार्ट में छपे एक आर्टिकल हवाले से कहा कि अब दसॉ के वरिष्ठ अधिकारी ने भी स्पष्ट कर दिया है कि पीएम मोदी के कहने पर उन्होंने रिलायंस को रफाल डील में शामिल किया गया था।