12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनीति
शाहनवाज हुसैन का बड़ा बयान, तेलंगाना की बेहतरी के लिए भाजपा एकमात्र विकल्प
Play video

शाहनवाज हुसैन का बड़ा बयान, तेलंगाना की बेहतरी के लिए भाजपा एकमात्र विकल्प

प्रदेश के लोगों के हितों को संरक्षण भाजपा ही कर सकती है।

Google source verification

image

Dhirendra Kumar Mishra

Sep 03, 2018

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने तेलंगाना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए एकमात्र विकल्प भाजपा है। पार्टी का एकमात्र एजेंडा प्रदेश के लोगों के हितों का संवर्द्धन और विकास होता है। यह काम भाजपा ने देश के अधिकांश राज्‍यों में कर भी दिखाया है। वर्तमान में जिन राज्‍यों में भाजपा की सरकार है वहां पर विकास की गति सबसे ज्‍यादा तेज है। यह इस बात का उदाहरण है कि प्रदेश के लोगों के हितों को संरक्षण भाजपा ही कर सकती है।

उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्‍व में पार्टी ने देश को लोगों को आंतरिक और बाहरी दोनों मोर्चे पर सुरक्षा को लेकर आश्‍वस्‍त करने का काम किया है। इसी के साथ ही देश में विकास की गति को तेजी से बढ़ावा मिला है। शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य, सड़क, परिवहन, ऊर्जा, महिला सुरक्षा आदि क्षेत्रों में पार्टी के बड़े पैमाने पर काम कर दिखाएं हैं। उन्‍होंने कहा कि दुनिया भर में बेहतर काम कर पीएम मोदी ने देश का नाम रौशन किया है। दुनिया के देशों की नजर पीएम मोदी के नेतृत्‍व पर टिकी है।