
नई दिल्ली। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी ने जो फ्रॉड किए हैं, उसके लिए उनको जल्द ही सजा मिलेगी और इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष को चिंता करनी चाहिए। स्वामी ने कहा कि संसद की कार्यवाही के दौरान राहुल गांधी को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की एक कॉपी दी जाती है, लेकिन उनके पास इस कॉपी को पढ़ने का समय नहीं है। भाजपा नेता ने कहा कि राहुल के पास नाइट क्लब्स में तो जाने का समय है, लेकिन महत्वपूर्ण मामलों के लिए नहीं। भाजपा नेता ने कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने 2000 करोड़ रुपए की प्रोपर्टी निगलने का प्रयास किया और अब जमानत पर बाहर आए हुए हैं, लेकिन जल्द ही उनको सजा सुना दी जाएगी।