8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रतापगढ़
चलती स्कूटी में लगी आग, देखते ही देखते जलकर हुई खाक
Play video

चलती स्कूटी में लगी आग, देखते ही देखते जलकर हुई खाक

प्रतापगढ़

•

image

Devi Shankar Suthar

•

Updated: 19 Jul 2025, 7:40 PM IST

प्रतापगढ़. शहर के कृषि मंडी के पीछे हाउसिंग बोर्ड रोड पर शनिवार दोपहर में एक चलती हुई स्कूटी में अचानक आग लगने से अफरा
-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी जैसे ही सडक़ पर आगे बढ़ रही थी, उसमें से धुआं निकलने लगा। चालक को जब इसका एहसास हुआ तो वह तुरंत स्कूटी को सडक़ किनारे रोककर खुद को अलग कर लिया। कुछ ही पलों में स्कूटी में आग भडक़ उठी और लपटों ने उसे पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। दमकल विभाग को सूचना दिए जाने तक स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थी। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि यह तकनीकी खराबी के कारण आग लगी है।

यह खबर भी पढ़े…..
सडक़ दुर्घटना में बाइक चालक की मौत
पीपलखूंट. थाना क्षेत्र घंटाली के बकतोड़ गांव में शुक्रवार देर रात एक सडक़ हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि राजेंद्र(20) पुत्र नारजी भील निवासी ठेंचला गत दिनों से उदयपुर में प्राइवेट नौकरी करता था। वह शुक्रवार देर शाम को दोपहिया वाहन से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में बकतोड़ गांव के पास उसका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन दुर्घटना में राजेंद्र के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना अधिकारी सोहनलाल मीणा मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की। शव को पीपलखूंट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गया। जहां शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।

बड़ी खबरें

View All

प्रतापगढ़

राजस्थान न्यूज़