8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रतापगढ़
हथियार तस्करी में उत्तर प्रदेश से एक और आरोपी गिरफ्तार
Play video

हथियार तस्करी में उत्तर प्रदेश से एक और आरोपी गिरफ्तार

प्रतापगढ़

•

image

Devi Shankar Suthar

•

Updated: 12 Jul 2025, 1:03 PM IST

छोटीसादड़ी. छोटीसादड़ी पुलिस ने हथियारों की तस्करी के मामले में एक और आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल ने बताया कि इन दिनों प्रदेश में अवैध हथियारों की तस्करी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गत दिनों ही एजीटीएस और छोटीसादड़ी पुलिस की ओर से अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा था। जिसमें कई अंतरराष्ट्रीय तस्करी का खुलासा कर चार पांच आरोपी पकड़े है।
थाना प्रभारी प्रवीण टांक ने बताया कि 28 जून को राकेश पुत्र कचरूलाल राठौर निवासी मालपुरा बाजार गंगधार थाना गंगधार जिला झालावाड़ को एक ऑटोमेटिक देसी पिस्टल, दो खाली मेगजीन के साथ गिरफ्तार किया था। राकेश की सूचना पर सलमान पुत्र शेरखान निवासी नागदा को गिरफ्तार कर उससे भारी मात्रा में देसी विदेशी हथियार व भारी मात्रा में जिन्दा कारतूस बरामद किए थे।
घटना की गम्भीरता को देखते हुए एसपी विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में हथियारों की सप्लाई करने वाले अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसमें गठित टीम ने शुक्रवार को प्रतिबंधित हथियार व कारतुस को सप्लाई करने वाले कुख्यात अपराधी गुलाम हुसैन पुत्र गुलाम नबी निवासी नक्कासी मोहल्ला टोला, बाजे वाली गली थाना दक्षिण कोतवाली जिला फिरोजाबाद उत्तरप्रदेश को फिरोजाबाद से डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। गुलाम रसुल फिरोजाबाद का कुख्यात अपराधी है तथा प्रवीण उर्फ अंकल के गिरोह का सदस्य है। वह 19 मार्च को पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार हुआ था, जिसके बायें पैर पर गोली लगी थी। गुलाम रसुल ने प्रतिबंधित हथियार व 9 एमएम के कारतुस प्रवीण उर्फ अंकल को उपलब्ध कराए थे, जो राकेश के मार्फत सलमान तक पहुंचे थे। प्रकरण में साथी आरोपियो की तलाश व अनुसंधान जारी है।

बड़ी खबरें

View All

प्रतापगढ़

राजस्थान न्यूज़