28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतापगढ़

खेत पर जा रहे किसान परिवार को कार ने लिया चपेट में,एक की मौत, चार अन्य गंभीर घायल

- बीसीएमओ को लेने जीवनपुरा जा रही थी कार, जाते समय ही हो गया हादसा- पुत्रियों ने दी मुखाग्नि

Google source verification


छोटीसादड़ी. प्रतापगढ़-निम्बाहेड़ा नेशनल हाईवे 56 पर बीसीएमओ(ब्लॉक मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी) को लेने जा रही कार ने खेत पर जा रहे एक परिवार के पांच सदस्यों को चपेट में ले लिया। इसके चलते पांचों गंभीर घायल हो गए। इनमें से एक महिला व दो युवतियां और दो पुरूष घायल हुए है। इनमें से महिला सहित चार घायलों को अग्रिम उपचार के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया था। लेकिन चित्तौडगढ़़ चिकित्सालय में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। इसका चितौडगढ़़ चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद महिला का शुक्रवार शाम को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार को जप्त किया और कार चालक युवक को हिरासत में लिया।
गौरतलब है कि शहर के एक ही परिवार के जगदीश पुत्र राधेश्याम तेली, विक्रम पुत्र जगदीश तेली, संगीता पत्नी कैलाश तेली,महक पुत्री कैलाश तेली,काजल पुत्री कैलाश तेली रोड के किनारे खड़े थे। इसी दौरान एक तेज गति कार ने इन्हें चपेट में लेते हुए गंभीर घायल कर दिया। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और छोटीसादड़ी सीएससी में घायलों को भर्ती कराया गया। इसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और कार को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। इधर, घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में अस्पताल में परिजनों व लोगों की भीड़ जमा हो गई। सीएचसी प्रभारी डॉ विजय कुमार गर्ग ने बताया कि हादसे में संगीता (38 )पत्नी कैलाश तेली की उपचार के दोरान मौत हो गई। जबकि काजल(18) पुत्री कैलाश तेली, विक्रम(35 ) पुत्र जगदीश तेली, महक (20)पुत्री कैलाश तेली, जगदीश (60)पुत्र राधेश्याम तेली घायल हो गए। इनमें से दो गंभीर घायल है। डॉ विजय कुमार गर्ग, डॉ अमित शर्मा, डॉ संजय गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता मनीष उपाध्याय ओम प्रकाश औदीच्य ,सुमित चपलोत ,संजय बलसोरा सहित आदि ने घायलों के उपचार में मदद करवाई। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर चार गंभीर घायलों को अन्यत्र रेफर कर दिया।

बीसीएमओ कार्यालय में लगी हुई थी कार….
एनएच 56 पर शुक्रवार को जिस कार ने किसान परिवार को अपने चपेट में लिया था और एक महिला की मौत का कारण बनी कार पर छोटीसादड़ी खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी की नाम की प्लेट लगी हुई थी। यह गाड़ी बीसीएमओ कार्यालय पर संचालित है। जानकारी के मुताबिक गाड़ी बीसीएमओ डॉ ललित पाटीदार को उनके गांव जीवनपुरा लेने जा रही थी। लेकिन जाते वक्त ही यह हादसा हो गया।


बीसीएमओ ऑफिस पर संचालित गाड़ी से हुआ हादसा….

खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी की नंबर प्लेट लगी हुई गाड़ी से ये हादसा हुआ है। हादसे में 5 जने गम्भीर घायल हुए हैं। पुलिस ने गाड़ी को जप्त कर थाने में खड़ी करवाई है। जानकारी के मुताबिक गाड़ी बीसीएमओ डॉ ललित पाटीदार को उनके गांव जीवनपुरा लेने जा रही थी। लेकिन जाते वक्त ही हादसा हो गया। हादसे के बाद अस्पताल में भीड़ जमा हो गई।

मां को बेटियों ने दी मुखाग्नि….

सडक़ हादसे में मां सहित दो बेटियां गम्भीर घायल हो गई थी। जिसमें चित्तौडगढ़़ अस्पताल में उपचार के दौरान माँ की मौत हो गई। जब पोस्टमार्टम कर शव को छोटीसादड़ी में लाया गया, तो परिवार में कोहराम मच गया। महिलाएं दहाड़ मारकर रोने लगीं। मातम दृश्य देख व महिलाओं की चीत्कार सुन हर किसी की आंखें नम हो जा रही थीं।

पांच पुत्रियां में से दो अस्पताल में भर्ती,तीन ने दी मां को अंतिम विदाई

शुक्रवार को सुबह एनएच पर हुए हादसे ने परिजनों सहित सभी को झकजोर कर रख दिया। मृतका के ससुर और देवर तो हादसे में घायल हुए ही, साथ ही उसकी दो पुत्रियां भी घायल होकर अस्पताल में जीवन और मौत से जंग लड़ रही है। वहीं मृतका के कुल पांच पुत्री है, पुत्र नहीं है। इसके चलते शव यात्रा में तीन पुत्रियां अपनी मां को अंतिम विदाई देने मुक्ति धाम तक गई। मां की अर्थी की परिक्रमा कर मुखाग्नि दी।अब मां का साया उठने के बाद पिता के कंधे पर पांच पुत्रियों की जिम्मेदारी आ गई। वहीं किसान परिवार की आर्थिक स्थिति भी खराब है। ऐसे में सरकार से बेटियों को आर्थिक सहायता की आस है। जिससे परिवार का उपचार व गुजारा हो सके।