8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रतापगढ़
आठ माह पहले लूट के आरोपी को बापर्दा किया गिरफ्तार
Play video

आठ माह पहले लूट के आरोपी को बापर्दा किया गिरफ्तार

प्रतापगढ़

•

image

Devi Shankar Suthar

•

Updated: 30 Jul 2025, 5:03 PM IST

पारसोला. पारसोला पुलिस ने आठ माह पहले राहगीरों के साथ हुई लूट का खुलासा कर वांछित आरोपी को बापर्दा गिरफ्तार किया गया।
थाना प्रभारी भेमजी गरासिया ने बताया कि चार दिसंबर 2024 को नितेश पुत्र मोहनलाल मीणा निवासी छोटा चरपोटीया ने एक रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि वह पारसोला बैंक से शाम को रुपए लेकर मोटर साईकिल से निकला था। जामुडी पुलिया के आगे पहुंचा। पीछे से दो मोटर साइकिल पर चार लोगों ने रास्ता रोककर मारपीट की और 71 हजार रुपए व दो मोबाईल लूट कर फरार हो गए। प्रकरण में अनुसध्ंाान के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। मुखबीर की सूचना व साईबर सैल की तकनीकी सहायता से थाना सर्कल के तीन संदिग्धों को डिटेन किया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने घटना कबूली। जिस पर तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना में एक और आरोपी की तलाश की गई। पुलिस ने उसे प्रोडक्शन वारंट पर उप कारागृह कानोड से गिरफ्तार किया गया। उसने उक्त लूट के साथ मई 2024 में थाना देवगढ सर्कल के देवाक माता जंगल के रास्ते में व्यापारी के साथ लूट की वारदात करना भी स्वीकार किया।

बड़ी खबरें

View All

प्रतापगढ़

राजस्थान न्यूज़