8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रतापगढ़
उत्तर प्रदेश के गन हाउस संचालक के तीन और सदस्य गिरफ्तार
Play video

उत्तर प्रदेश के गन हाउस संचालक के तीन और सदस्य गिरफ्तार

प्रतापगढ़

•

image

Devi Shankar Suthar

•

Updated: 18 Jul 2025, 7:54 PM IST

छोटीसादड़ी. छोटीसादड़ी पुलिस व एजीटीएफ की ओर से गत दिनों अवैध हथियार व कारतूस खरीद-फरोख्त के मामले में उत्तर प्रदेश में दबिश दी। जहां कुख्यात अंकल गिरोह को हथियार उपलब्ध कराने के तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी प्रवीणसिंह ने बताया कि 28 जून को पुलिस ने राकेश पुत्र कचरूलाल राठौर निवासी मालपुरा बाजार गंगधार थाना गंगधार जिला झालावाड़ को एक ऑटोमेटिक देसी पिस्टल, दो खाली मेगजीन के साथ गिरफ्तार किया था। राकेश की सूचना पर सलमान पुत्र शेरखान निवासी नागदा एमपी को गिरफ्तार कर उससे भारी मात्रा में अवैध देसी विदेशी हथियार व भारी मात्रा में जिन्दा कारतूस बरामद किए थे।
घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में हथियारो की सप्लाई करने वाले अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। प्रकरण में बेवर जिला मेनपुरा, मथुरा उत्तरप्रदेश से लाईसेंसी गन हाउस संचालक कमल सोलंकी पुत्र जगदीशसिंह सोलंकी निवासी पुराना बाजार बेवर जिला मेनपुरी, नवीन पुत्र अजय कुमार पोईया निवासी राधिका विहार मथुरा थाना कोतवाली मथुरा, गोपाल पुत्र नन्दन लाल निवासी डेम्पीयर नगर मथुरा थाना कोतवाली मथुरा उत्तरप्रदेश को डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। तीनों ने प्रवीण उर्फ अंकल गिरोह को लाइसेंसी हथियार व कारतुस फर्जी लाइसेंस से सरकारी कीमत से अधिक कीमत पर अवैध रूप से बेचते थे। लाइसेंसी गन हाउस संचालक कमल सोलंकी, नवीन पोईया, गोपाल शर्मा से अंकल गिरोह के सदस्य सागर, नितिन, राहुल ने फर्जी लाईसेंस तैयार कर लाइसेंसी हथियार व कारतुस खरीदकर अंकल उर्फ प्रवीण वर्मा व जितेन्द्र सिंह उत्तर प्रदेश को उपलब्ध कराए थे। जो राकेश के मार्फत सलमान तक पहुंचे थे। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

बड़ी खबरें

View All

प्रतापगढ़

राजस्थान न्यूज़