8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रतापगढ़
हथियार सप्लायर गन हाउस संचालक को उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार
Play video

हथियार सप्लायर गन हाउस संचालक को उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार

प्रतापगढ़

•

image

Devi Shankar Suthar

•

Updated: 8 Jul 2025, 3:44 PM IST

छोटीसादड़ी. छोटीसादड़ी व एजीटीएफ की ओर से गत दिनों की गई कार्रवाई में आरोपी सलमान को कारतुस व असलाह उपलब्ध कराने वाले गन हाउस संचालक आरोपी रामशंकर को एटा (उत्तर प्रदेश) से डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।
थानाधिकारी प्रवीण टांक ने बताया कि 28 जून को पुलिस ने राकेश पुत्र कचरूलाल राठौर निवासी मालपुरा बाजार गंगधार थाना गंगधार जिला झालावाड़ को एक ऑटोमेटिक देसी पिस्टल, दो खाली मेगजीन के साथ गिरफ्तार किया था। राकेश की सूचना पर सलमान पुत्र शेरखान निवासी नागदा एमपी को गिरफ्तार कर उससे भारी मात्रा मे अवैध असलाह जिसमें देसी-विदेशी हथियार व भारी मात्रा में जिन्दा कारतूस बरामद किए थे। घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनीतकुमार बंसल के निर्देश पर हथियारों की सप्लाई करने वाले अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने राकेश व सलमान को कारतुस व असलाह सप्लाई करने वाले गन हाउस संचालक आरोपी रामशंकर पुत्र दरबारीलाल लोधी राजपुत निवासी रानी अवन्तिबाई नगर शिकाहोबाद रोड एटा (उत्तप्रदेश) को एटा (उत्तप्रदेश) से डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। जिसमें सामने आया कि राममशंकर काफी समय से लाईसेंसी दुकान की आड में मोटा मुनाफा कमाकर अपराधियों को कारतुस व असलाह उपलब्ध कराता था। प्रकरण में पूछताछ व अनुसंधान जारी है।

बड़ी खबरें

View All

प्रतापगढ़

राजस्थान न्यूज़