
CG Election 2025: सीएम साय ने दावा करते हुए कहा, नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में बीजेपी को प्रचंड विजय मिलेगी। प्रदेश के नगरीय निकायों के देवतुल्य मतदाताओं से निवेदन है कि अपने-अपने शहरों के विकास के लिए मतदान अवश्य करें।
बता दें कि रायपुर नगर निगम चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है। मेयर के लिए 16 और 70 वार्ड पार्षद के लिए 306 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। सुबह 10 बजे तक 10.31 प्रतिशत मतदान हुआ है।