11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
पीएम मोदी की सभा के लिए जांगला में आज सुबह से ही उमड़ने लगी भीड़
Play video

पीएम मोदी की सभा के लिए जांगला में आज सुबह से ही उमड़ने लगी भीड़

पीएम मोदी की अन्य जनसभाओं की तरह सुबह से ही आज जांगला में भी आम जनता की भीड़ उमड़ने लगी है।
Google source verification

दिनेश यदु@रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के बीजापुर इलाके में आज आयुष्मान भारत स्वास्थ योजना के शुभारंभ के लिए आ रहे है। यह योजना आदिवासी क्षेत्रों के गरीब परिवारों को अच्छी स्वास्थ सुविधाएं मिले, इस उद्देश्य से शुरू की जा रही है।पीएम के बीजापुर आगमन को लेकर इस क्षेत्र की जनता काफी उत्साहित है। पीएम मोदी की अन्य जनसभाओं की तरह सुबह से ही आज जांगड़ा में भी आम जनता की भीड़ उमड़ने लगी है।


आज अंबेडकर जयंती के दिन प्रधानमंत्री 12:30 बजे बीजापुर जिले के जांगला में आयुष्मान योजना के तहत देश के पहले हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए आज सुबह से जांगला और उसके आसपास के इलाकों से लोग पहुंच रहे है। नरेंद्र मोदी की झलक पाने और उनसे मिलने के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है।सभी लोगों सुरक्षा बलों द्वारा जांच के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है।