3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
पंजाब नेशनल बैंक में लगी आग, दमकल की दो गाडि़यां मौके पर पहुंचीं
Play video

पंजाब नेशनल बैंक में लगी आग, दमकल की दो गाडि़यां मौके पर पहुंचीं

रायपुर के टिकरापारा स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 26 Dec 2017, 11:11 AM IST

रायपुर . छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड व पुलिस कर्मियों मौके पर पहुंच गए। दमकल की दो गाडि़यों मौके पर पहुंची और आग बुझाने में लगे हुए हैं।

 

क्रिसमस त्योहार की वजह से आज बैंक बंद है। फिलहाल बैंक में लगी आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। आग की घटना की जानकारी मिलते ही बैंक के आला अफसर भी मौके पहुंच गए। शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। फिलहाल आग से नुकसान का अनुमान नहीं पता चल पाया है।