21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर
CG News : बोरवेल से पानी की जगह निकल रही गैस, लोगों में कौतूहल
Play video

CG News : बोरवेल से पानी की जगह निकल रही गैस, लोगों में कौतूहल

CG News : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के धरमपुर-चिकनी में एक ग्रामीण ने अपने खेत में कराया है बोरवेल

Google source verification

CG News : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के भैयाथान ब्लॉक की ग्राम पंचायत धरमपुर-चिकनी में एक ग्रामीण के खेत में कराए गए बोरवेल से पानी की बजाय गैस निकल रही है। इस वजह से आग भभक गई। आग की लपटें देखकर ग्रामीण अचंभित हैं। बोरवेल से आग निकलने का वीडियो ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। भू-गर्भ विशेषज्ञ के अनुसार यह कोल ब्लॉक क्षेत्र है। संभावना है कि बोरवेल से मिथेन नेचुरल गैस निकल रही हो, जिसके कारण आग की लपटें भभक गई।