
रायपुर. मेरा घर भाजपा का घर कार्यक्रम के तहत आज सीएम रमन सिंह ने अपने वीआईपी रोड स्थित घर में भाजपा का झंडा फहराकर लोगों को भी प्रेरित किया। इसके अलावा रमन सिंह ने अपने ट्वीट के जरिए भी लोगों को अपने घरों में भाजपा का झंडा फहराने के लिए उत्साहित किया।
अपने ट्वीट के जरिए सीएम रमन ने कहा कि- मेरा आप सभी से आग्रह है कि उन्नति के प्रतीक कमल के झंडे को अपने घर पर लगाकर हमें सहयोग व समर्थन दें। साथ ही इस विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट दे भारी मतों से विजयी बनावें।