6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
School Education: पीएम श्री योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के 211 विद्यालयों का हुआ चयन
Play video

School Education: पीएम श्री योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के 211 विद्यालयों का हुआ चयन

PM Shri School List Chhattisgarh: केंद्र सरकार ने पीएम श्री योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के 211 विद्यालयों का चयन किया है। देखिए वीडियो...
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Yogesh Mishra

•

Updated: 20 Feb 2024, 9:47 AM IST

School Education: छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया पीएम श्री योजना प्रारम्भ हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने पीएम श्री योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के 211 विद्यालयों का चयन किया है। नरेंद्र मोदी सरकार ने शिक्षा स्तर में बढ़ोतरी, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल उन्नयन के लिए यह योजना प्रारम्भ की है। केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत देश भर के 14500 सरकारी स्कूलों को पीएम श्री योजना में अपग्रेड किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के 211 स्कूलों का चयन प्रथम चरण में किया गया है। इसमें एलीमेन्ट्री स्तर पर 193 और सेकेंडरी स्तर पर 18 स्कूल शामिल है। विद्यार्थियों को इन स्कूलों में आईसीटी, डिजिटल क्लास रूम के माध्यम से शिक्षा प्रदान की जाएगी। इन स्कूलों के विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा एवं स्थानीय उद्योगों के साथ इंटर्नशिप, उद्यमिता के अवसरों से जोड़ा जाएगा। देखिए पूरा वीडियो…