
मनीष सिंह@रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बीजापुर के जांगला में देश के पहले हेल्थ और वेलनेस सेंटर का शुभारंभ कर रहे है। इस आयोजित सभा में जनता की भीड़ उमड़ पड़ी है। इसमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्रों उपस्थित है। पत्रिका से बातचीत के दौरान बच्चों ने कहा कि वे माननीय नरेंद्र मोदी से मिलना चाहते है। उनकी कुछ परेशानियां है जो वो पीएम को बताना चाहते है। बच्चों ने बताया कि उनके स्कूल में टीचर नहीं आते है। जिससे पढ़ाई में बहुत परेशानी होती है।