7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
Kawardha RDX Threat: कवर्धा कलेक्ट्रेट को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी, बम-डॉग स्क्वॉड ने की कोने कोने की जांच, देखें Video
Play video

Kawardha RDX Threat: कवर्धा कलेक्ट्रेट को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी, बम-डॉग स्क्वॉड ने की कोने कोने की जांच, देखें Video

कलेक्टर कार्यालय के आधिकारिक e-mail पर आया था धमकी भरा मेल, एसपी ने कहा कि कड़ी कार्रवाई की जाएगी...
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 17 Apr 2025, 2:08 AM IST

Kawardha RDX Threat: छत्तीसगढ़ के कवर्धा (Kawardha) स्थित कलेक्टर कार्यालय के आधिकारिक ई-मेल पर 16 अप्रैल को सुबह एक धमकी भरा मेल आया। इसने अधिकारियों के होश उड़ा दिए। इसमें उल्लेख किया गया था कि कलेक्ट्रेट को आरडीएक्स (RDX) विस्फोटक से दोपहर 2.30 बजे तक उड़ा दिया जाएगा। इस मेल की जानकारी कबीरधाम एसपी को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई। बम डिस्पोजल स्क्वॉड (Bomb Disposal Squad), स्नीफर डॉग टीम, एलएमवी वाहन (LMV vehicle), क्यूआर टीम और थाना कवर्धा पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। कलेक्टर कार्यालय को तत्काल खाली कराया गया। पुलिस ने कलेक्टर परिसर की घेराबंदी करते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। बम डिस्पोजल स्क्वॉड व स्नीफर डॉग्स (Sniffer Dogs) की मदद से कोने-कोने की गहन जांच की गई। जांच के दौरान कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु, बम, विस्फोटक या कोई भी खतरनाक सामग्री नहीं पाई गई। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि यह ई-मेल लोगों में भय का वातावरण उत्पन्न करने का प्रयास था। कबीरधाम पुलिस द्वारा ई-मेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान के लिए साइबर सेल की सहायता ली जा रही है। पुलिस अधीक्षक (SP) धर्मेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की अफवाह फैलाने या झूठी धमकी देकर शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में 4 नए स्मार्ट औद्योगिक पार्क होंगे स्थापित