26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
बीच सड़क पर गैंगवार का Video वायरल, बदमाशों ने व्यापारी को हॉकी-स्टीक से जमकर पीटा, देखें
Play video

बीच सड़क पर गैंगवार का Video वायरल, बदमाशों ने व्यापारी को हॉकी-स्टीक से जमकर पीटा, देखें

Crime News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में डीडी नगर और पुरानी बस्ती इलाके के हिस्ट्रीशीटरों में गैंगवार शुरू हो गया है। उनके हौसले इतने बढ़ गए हैं कि बीच सड़क पर कार खड़ी करके एक-दूसरे पर चाकू, लाठी, हॉकी स्टिक से हमला किया।
Google source verification

Crime News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में डीडी नगर और पुरानी बस्ती इलाके के हिस्ट्रीशीटरों में गैंगवार शुरू हो गया है। उनके हौसले इतने बढ़ गए हैं कि बीच सड़क पर कार खड़ी करके एक-दूसरे पर चाकू, लाठी, हॉकी स्टिक से हमला किया। इस घटना से आसपास के लोग दहशत में आ गए। पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

आरोपियों में एक पक्ष पुरानी बस्ती का हिस्ट्रीशीटर गौरव हेपड और दूसरा पक्ष डीडी नगर का हिस्ट्रीशीटर ओम दुबे का है। गैंगवार की जानकारी के बाद पुलिस ने रात को सर्चिंग अभियान चलाया। इसमें आधा दर्जन बदमाशों को पकड़ा गया। दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक़, मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के रोहिणीपुरम तालाब के पास का है। किसी पुराने विवाद को लेकर पांच लड़कों ने व्यापारी वैभव सिंह रंगी से मारपीट की। उसे बीच सड़क जानकर पीटा है। उसे हॉकी स्टीक, डंडे और नुकीले चीज से मारा। इस घटना में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया।