
मनीष सिंह@रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बीजापुर के जांगला में देश के पहले हेल्थ और वेलनेस सेंटर का शुभारंभ करने पहुंच चुके है। इस आयोजित सभा में जनता की भीड़ उमड़ पड़ी है। स्कूली छात्रों के साथ-साथ महिलाएं भी उपस्थित है। पत्रिका से बातचीत के दौरान महिलाओं ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पीएम जांगला को बहुत कुछ देकर जाएंगे। साथ ही पीएम के इस दौरे से नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विकास के दरवाजे खुलेंगे।