19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सहारनपुर

यूपी के इस शहर में गिराए जाएंगे 260 स्कूलों के जर्जर हो चुके भवन

20 नवंबर तक सभी भवनों को किया जाएगा जमींदोज लंबे समय से इन जर्जर भवनों में पढ़ रहे थे बच्चे

Google source verification

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के जिले सहारनपुर में अब बेसिक शिक्षा विभाग के जर्जर भवन वाले स्कूल नहीं रहेंगे। जर्जर हालत में पहुंच चुके 260 बेसिक स्कूलों काे चिन्हित किया गया है। इसी माह इन सभी भवन काे गिराया जाएगा। यह कार्य 20 नवंबर तक परा हाेना है।

यह भी पढ़ें: मथुरा के पास 7 हजार करोड़ रुपये की लागत से बसाया जाएगा वृंदावन के नाम का नया शहर

बेसिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए सारी तैयारियां कर ली हैं। तीन सदस्यीय एक टीम बनाई गई है जो इस कार्य की निगरानी करेगी। दरअसल जिले में कई स्कूल ऐसे थे जिनका भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। इन भावनाओं में बच्चे पढ़ रहे थे और यहां कभी भी कोई दुर्घटना घट सकती थी। लगातार इन स्कूलों के जर्जर भवन की शिकायत शिक्षा विभाग से भी की जा रही थी। अब इन्हीं शिकायतों के आधार पर बेसिक शिक्षा विभाग ने सहारनपुर में करीब 260 स्कूलों को चिन्हित किया है।

यह भी पढ़ें: कार में युवक को जबरन उठाकर ले गए कुछ लोग, किडनैप समझ लोगों ने मचाया शोर, सच्चाई आई सामने तो उड़ गए होश

इनमें से गंगोह में 30, सढोली कदीम में 21, रामपुर मनिहारान में आठ, नगर क्षेत्र में पांच, नकुड़ क्षेत्र में 21, सरसावा क्षेत्र में 25, पुंवारका क्षेत्र में 20, ननौता क्षेत्र में 13, नगर क्षेत्र में 48, मुजफ्फराबाद क्षेत्र में 40 और बलिया खेड़ी क्षेत्र में 29 स्कूल चिन्हित किए गए हैं। इस तरह कुल 260 बेसिक स्कूलों के भवनों को गिराया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिले में 260 बेसिक स्कूलों के भवन जर्जर हालत में हैं और इन को गिराना जरूरी है। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। 20 नवंबर तक ध्वस्तीकरण करण का कार्य पूरा होना है।