31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहारनपुर
Video सांसद साक्षी महाराज के ब्यान पर देवबन्दी आलीम ने कही ये बात
Play video

Video सांसद साक्षी महाराज के ब्यान पर देवबन्दी आलीम ने कही ये बात

देवबंदी आलिम ने कहा है कि सांसद ने जामा मस्जिद के बारे में जाे बयान दिया है वह गलत है। देश में अमन की अपील करते हुए कहा ये सभी चुनावी स्टंट
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 24 Nov 2018, 11:36 PM IST

देवबन्द/सहारनपुर

अयोध्‍या में बाबरी मस्जिद और राम मंदिर के निर्माण को लेकर तेज हुई राजनीतिक सरगर्मियां के बीच बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज के बयान पर देवबंदी उलमा ने ऐतराज जताया है। आलिम ने कहा है कि मुल्क का माहौल खराब किया जा रहा है।
मदरसा जमीयत उल-शेख देवबंद के उस्ताद मुफ्ती हैयान कासमी ने कहा है कि मुल्क का माहौल खराब किया जा रहा है, जो बिल्कुल गलत है। मुल्क के हिंदू और मुसलमानों को भाईचारा बनाकर रखना होगा ताकि मुल्क के माहौल को सही रखा जा सके। कुछ लोग मुल्क को बांटने की ओर ले जा रहे हैं। मुल्क का इंतकाम नजदीक आ गया है। जिस वजह से यह लोग अनाप-शनाप बयान बाजी दे रहे हैं। इतना ही नहीं इन लोगों ने ताजमहल का भी मामला उठाया था और अब दिल्ली की जामा मस्जिद का मामला उठा रहे हैं। इसका कारण यह है कि इनके पास आवाम के बीच में जाने के लिए कुछ भी नहीं बचा है इसलिए यह नया नया मुद्दा उठा कर ला रहे हैं

 

साक्षी महाराज का बयान

उत्‍तर प्रदेश के उन्‍नाव से सांसद साक्षी महाराज ने दिल्‍ली स्थित जामा मस्जिद की सीड़ियाें के नीचे भी मूर्तियां हाेने की बात कही है। सांसद ने एक सभा को संबोधित करते हुए सभा में माैजूद लाेगाें से कहा कि आप जामा मस्जिद तोड़िए और यदि मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे मूर्तियां न मिलें तो मुझे फांसी पर लटका दीजिए।