28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सहारनपुर
सहारनपुर कांडः भीम आर्मी नेता के भाई की माैत के बाद सहारनपुर में रुके विकास कार्य, देखे वीडियाे
Play video

सहारनपुर कांडः भीम आर्मी नेता के भाई की माैत के बाद सहारनपुर में रुके विकास कार्य, देखे वीडियाे

सहारनपुर के रामनगर में पुलिस बल तैनात हाेने से विकास कार्याें पर भी ब्रेक लग गई है मल्हीपुर राेडसे यातायात पूरी तरह से बंद है।

Google source verification

सहारनपुर। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कमल वालिया के भाई सचिन की माैत के बाद रामनगर में हुए तनाव से सिटी क्षेत्र में भी विकास कार्य प्रभावित हाे गए हैं। सिटी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्याें पर मल्हीपुर राेड बंद हाेने से ब्रेक लग गई है। मल्हीपुर राेड स्थित बैंक कालाेनी की सड़क का कार्य बीच में रुक गया है। इस कालाेनी के रहने वाले सुनील मित्तल, डीके मित्तल, दीपांकर भारद्वाज, वीरेंद्र कुमार, एेके त्यागी आदि ने बताया कि पिछले दाे महीनाें से उनकी गली में सड़क निर्माण का काम चल रहा है। पांच दिन पहले ठेकेदार ने सड़क पर मिट्टी डल दी थी आैर इसके बाद से काम रुका हुआ है। इससेे घराें के रास्ते बंद हाे गए हैं। नालिया बंद हैं आैर वाहन भी घराें से नहीं निकल पा रहें। इस बारे में जब इस सड़क के ठेकेदार यामीन से बात की गई ताे उन्हाेंने बताया कि रामनगर के में तनाव के बाद मिट्टी ढुलाई का काम बंद हाे गया है। अब रामनगर में हालात सुधरने के बाद ही कार्य में प्रगति हाे पाएगी।

बड़ी खबरें

View All

सहारनपुर

उत्तर प्रदेश