1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहारनपुर
दारूल उलूम के निकट ट्रांसफार्मर बना आग का गोला
Play video

दारूल उलूम के निकट ट्रांसफार्मर बना आग का गोला

दो खोखे और एक फड़ पर लगा सामान जलकर राख। फायर बिग्रेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग आग पर पाया काबू
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 7 May 2018, 9:33 PM IST

देवबंद।

दारुल उलूम के मदनी गेट के निकट रशीदिया मस्जिद के पास रखे ट्रांसफार्मर अचानक आग लग गई। आग की लपटें धमाकाें के साथ भड़की ताे अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि आग लगने लगने की इस घटना से थाेड़ी ही देर पहले बच्चाें की छुट्टी हुई थी आैर सभी बच्चे निकल चुके थे। यह अलग बात है किइस दौरान ट्रांसफार्मर के निकट लगे दो खोखे और फड़ पर लगा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। दारुल उलूम क्षेत्र में रशीदिया मस्जिद के निकट लगे पॉवर कारपोरेशन के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग से पूरे क्षेत्र में मदनी मार्किट में अफरा तफरी मच गई। आग से ट्रांसफार्मर के निकट स्थित खुर्शीद पान वाले, तैयब न्यूज एजेंसी और हाफिज अफजाल की फड़ पर लगा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे खानकाह पुलिस चौकी प्रभारी ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम और क्षेत्र के लोगों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा रही। ट्रांसफार्मर फुंक जाने से कई इलाकों की बिजली ठप हो गई है। आग लगने से खोखा व फड़ मालिक को खासा नुकसान हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने पीड़ित खोखा स्वामियों को मुआवजा देने की मांग पॉवर कारपोरेशन से की है विधुत विभाग के आलाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि किसी भी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर के निकट अवैध रुप से खोखे और फड़ ना लगाई जाए। अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।