2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहारनपुर
नीलगाय का शिकार कर शिकारी कर रहे थे ये काम अचानक पहुंच गया ये दल
Play video

नीलगाय का शिकार कर शिकारी कर रहे थे ये काम अचानक पहुंच गया ये दल

सहारनपुर पुलिस ने नील गाय का शिकार करने के बाद उसे काट रहे चार शिकारियाें में एक काे गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से एक बंदूक भी बरामद हुई है।
Google source verification

सहारनपुर। सहारनपुर के बेहट क्षेत्र में इन दिनाें जंगली जानवर सुरक्षित नहीं है। गर्मी बढ़ने पर जंगली जानवर पानी की तलाश में बाहर निकल रहे हैं आैर इसी दाैरन शिकारी इन्हे अपना शिकार बना रहे हैं। रविवार काे बेहट क्षेत्र में एक एेसा ही मामला सामने आया। यहां शिकारियाें के एक दल ने नील गाय का शिकार कर लिया। बतादें कि जंगल में शिकारियाें के सक्रिय हाेने की वन विभाग की टीम काे पहले ही सूचना दे दी गई थी बावजूद इसके बेखाैफ शिकारियाें ने शिकार करते हुए नील गाय काे मार गिराया। शिकार के बाद जब ये शिकारी इस नील गाय काे काट रहे थे इसी दाैरान वन विभाग की टीम पहुंच गई। कुल चार शिकारियाें में से तीन ताे भाग गए लेकिन एक शिकारी से भागा नहीं गया जिसे टीम ने गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्रीय वन अधिकारी आरके माेदी ने इसकी पुष्टि की है। यह मामला सहारनपुर के थाना बेहट क्षेत्र के शिवालिक जंगल के बडकलां पुर्वी का है। वन अधिकारियाें काे सूचना मिली कि बडकलां पूर्वी क्षेत्र में शिकारियाें का एक दल घूम रहा है। इतनी सटीक सूचना के बाद भी वन विभाग की टीम ने शिकारियाें के इस दल काे तलाशने में देरी कर दी आैर इसी देरा का फायदा उठाते हुए शिकारियाें ने नील गाय काे अपना निशाना बना लिया। इन्हाेंने एक नील गाय का शिकार कर उसे मार गिराया था। वन रक्षक इन चार शिकारियाें में से महज एक ही शिकारी काे धर दबाेचने में कामयाब हाे सके।

बड़ी खबरें

View All

सहारनपुर

उत्तर प्रदेश