29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सतना
Good News गेहूं,चना की नई फसल को मंडियों में मिल रहा सरकारी समर्थन से अधिक भाव
Play video

Good News गेहूं,चना की नई फसल को मंडियों में मिल रहा सरकारी समर्थन से अधिक भाव

सतना मंडी में रबी की नई फसलों का श्रीगणेश
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Sukhendra Mishra

•

Updated: 14 Mar 2024, 12:35 AM IST

सतना। इस साल सतना कृषि उपज मंडी में होली से पहले रबी की नई फसल की आवक शुरू हो गई है। फसल अच्छी होने के साथ मंडी में समर्थन से अधिक मूल्य मिलने के कारण किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। मंगलवार को सतना मंडी में अनाज की आवक 1776 बोरा रही। इसमें 260 बोरा नई फसल शामिल हैं। मंडी में नई फसल का श्रीगणेश होने से व्यापारियों में भी खरीदी के प्रति उत्साह देखा गया। व्यापारियों ने नई फसल की बढ़चढ़कर डाक बोली। जिससे गेहूं ,चना, मसूर के साथ किसानों को सभी फसलों के अच्छे भाव मिले।


सर्वाधिक आवक मसूर की


मार्च में मसूर की नई फसल आने से सतना मंडी में इसकी आवक बढ़ गई है। मंगलवार को मंडी में नई मसूर की आवक 517 बोरा रही जो मंडी आने वाले अन्य फसलों में सबसे अधिक थी। वहीं नई सरसों की आवक 151 बोरा रही। व्यापारियों ने बताया की इस साल देश में दलहन व तिलहन की मांग बड़ी है। इससे मंडियों में नई फसल आने के बावजूद दाम नीचे नहीं गिर रहे। दाम बढ़ने से दलहन की खेती करने वाले किसानों को मंडियों में उपज के समर्थन से अधिक भाव मिल रहे हैं।