1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहडोल
video story- नगर में निषाद राज की निकली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत
Play video

video story- नगर में निषाद राज की निकली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

रेलवे ग्राउण्ड में विधि विधान से हुई पूजा अर्चना
Google source verification

शहडोल. निषाद राज जयंती पर नगर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर रेलवे ग्राउण्ड में निषाद राज की विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद आकर्षक झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रेलवे ग्राउण्ड से प्रारंभ होकर रेलवे फाटक, शेर चौक, जैन मंदिर, गांधी चौक होते हुए मोहन राम तालाब मंदिर में समाप्त हुई। शोभायात्रा में निषादराज की आकर्षक झांकी सजाई थी, शोभायात्रा में झांकी के आगे-आगे निषाद समाज के लोग चल रहे थे। गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा मोहन राम तालाब पहुंची, जहां शोभायात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर रिंकु वर्मन, गप्पु वर्मन, गोलू वर्मन, शनी वर्मन, आशुतोश वर्मन, विक्रम वर्मन, शनी केवट, अभय मांझी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।