25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहजहांपुर
कुलभूषण जाधव की मां-पत्नी के अपमान पर आक्रोश, पाकिस्तान का पुतला फूंका
Play video

कुलभूषण जाधव की मां-पत्नी के अपमान पर आक्रोश, पाकिस्तान का पुतला फूंका

पाकिस्तान की नापाक हरकत के खिलाफ देश के लोगों में खासा आक्रोश है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाहजहांपुर

•

image

Mukesh Kumar

•

Updated: 29 Dec 2017, 6:20 PM IST

शाहजहांपुर। पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव से मुलाकात के दौरान उनकी पत्नी और मां के अपमान को लेकर देश के लोगों में आक्रोश है। इसी के चलते शाहजहांपुर में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का फुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पाकिस्तान की ये हरकत कोई भी हिन्दुस्तानी बर्दास्त नहीं करेगा।


पाकिस्तान का फूंका पुतला
थाना सदर बाजार के खिरनी बाग चौराहे पर शुक्रवार को शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के पुतले को आग के हवाले कर दिया। शिवसेना कार्यकर्ता पाकिस्तान की गन्दी हरकत से नाराज होकर पाकिस्तान का विरोध कर रहे थे। पुतला फूंकने के दौरान शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


भारत देगा माकूल जवाब
शिवसेना नगर प्रमुख लाल बहादुर प्रजापति ने कहा कि जिस तरह से पाकिस्तान में भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की पत्नी और उनकी मां का अपमान किया है, उससे हर हिन्दुस्तानी में आक्रोश है। आने वाले वक्त में पाकिस्तान को भारत माकूल जवाब जरूर देगा। पुतला फूंकने के बाद कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा ।

ये भी पढ़ें- सपा के राष्ट्रीय महासचिव के घर को चोरों ने बनाया निशाना, 15 लाख की चोरी

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश