
वाराणसी. इलाहाबाद के झूंसी के एक पार्क में लगी बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की मूर्ति तोड़ दी गयी। खबर पाकर सपा-बसपा नेताओं ने धरना दिया। मौके पर सपा सांसद नागेन्द्र सिंह पटेल भी मौके पर पहुंचे और अराजक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग की। उधर सिद्धार्थनगर के गौहनिया राज में भी अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। वीडियो में देखें पूरी खबर…