
सीकर
विधानसभा चुनाव से पहले सीकर में भाजपा को एकजुट और मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरूवार को सीकर दौरे पर रहेंगे। शाह के दौरे में कोई कौर कसर ना रह जाए, इसके लिए भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधी लगातार कार्यक्रम स्थलों का दौरा कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि जिला खेल स्टेडियम में एक लाख गौरव सेनानी पहुंचेंगे, तो बूथ कार्यकर्ताओं की सभा में शेखावाटी के साढे चार हजार कार्यकर्ता पहुंचेंगे। इस दौरान शाह का कार्यक्रम इस तरह रहेगा..