6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर
कांग्रेस की हल्ला बोल रैली में चेक पोस्ट व वीडियोग्राफी से देखी जाएगी ताकत: अर्चना शर्मा
Play video

कांग्रेस की हल्ला बोल रैली में चेक पोस्ट व वीडियोग्राफी से देखी जाएगी ताकत: अर्चना शर्मा

सीकर. महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस की 4 सितंबर को दिल्ली में प्रस्तावित हल्ला बोल रैली को लेकर सीकर में आज तैयारी बैठक हुई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Sachin Mathur

•

Updated: 25 Aug 2022, 3:10 PM IST

सीकर. महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस की 4 सितंबर को दिल्ली में प्रस्तावित हल्ला बोल रैली को लेकर सीकर में आज तैयारी बैठक हुई। राज्य समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष व जिला प्रभारी अर्चना शर्मा की मौजूदगी में हुई बैठक में वक्ताओं ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की। इस दौरान शर्मा ने कहा कि देश महंगाई से त्रस्त है और रैली के लिए राजस्थान को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे में जनता की आवाज उठाने का स्वर्णिम अवसर मानते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को रैली में पहुंचकर उसे सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस की जिलेवार ताकत देखने के लिए जगह-जगह चेक पोस्ट बनाकर वीडियोग्राफी भी की जाएगी। ऐसे में हमें अपनी ताकत दिखाने का भी अवसर मिला है। बैठक में फतेहपुर विधायक हाकम अली, राजस्थान युवा बोर्ड अध्यक्ष सीताराम लांबा, सभापति जीवण खां, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गिठाला सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।