19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खास खबर
Breaking News : अभिनेता सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम व तब्बू की मुश्किलें बढऩे वाली हैं
Play video
Hindi News / Special / Videos / Breaking News : अभिनेता सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम व तब्बू की मुश्किलें बढऩे वाली हैं

Breaking News : अभिनेता सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम व तब्बू की मुश्किलें बढऩे वाली हैं

जोधपुर.बीस साल पुराने बहुचर्चित काला हिरण शिकार मामले में कोर्ट से बरी किए गए छह आरोपियों बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम, तब्बू की मुश्किलें जल्द बढऩे वाली हैं। बीस साल पुराने बहुचर्चित काला हिरण शिकार मामले में राजस्थान हाईकोर्ट में अपील पेश करने की तैयार की जा रही है।   Neelam sonali Bendre Tabbu anf Saif Ali khan
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

MI Zahir

•

Updated: 15 Sep 2018, 7:33 PM IST

जोधपुर .बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान , सोनाली बेंद्रे, नीलम, तब्बू की मुश्किलें जल्द बढऩे वाली हैं। बीस साल पुराने बहुचर्चित काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर के सीजेएम ग्रामीण कोर्ट ने 05 अप्रेल 2018 को सलमान के अलावा इन सभी को बरी कर दिया गया था। जबकि अभिनेता सलमान खान को ही पांच साल की सजा हुई। अभियोजन विभाग ने इसे लेकर अब स्वीकृति जारी कर दी है। इस आशय की जानकारी की पुष्टि अभियोजन अधिकारियों ने की है। इसके बाद से ही कोर्ट से बरी किए गए छह आरोपियों के खिलाफ राजस्थान हाईकोर्ट में अपील पेश करने की तैयार की जा रही है।

सलमान खान को उकसाने का आरोप था

ध्यान रहे कि इन सभी पर 1 व 2 अक्टूबर, 1998 की मध्य रात्रि को अभिनेता सलमान खान को हिरणों को गोली मारने और सैफ समेत तीनों एक्ट्रेस पर उन्हें उकसाने का आरोप था, लेकिन इस वर्ष अप्रेल में सीजेएम ग्रामीण की अदालत ने इस मामले में केवल सलमान खान को ही दोषी मानते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी और बाकी सभी आरोपियों को बरी कर दिया था। कोर्ट के इस फैसले के बाद अभियोजन पक्ष ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर करने के लिए सरकार के पास प्रार्थना-पत्र लगाया था, जिसकी स्वीकृति मिल गई है।

दिनेश घावरे व दुष्यंतसिंह को दुबारा आरोपी बनाया जाएगा

हाईकोर्ट में दायर की जा रही अपील में सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम, तब्बू व इस मामले में लंबे समय से गायब चल रहे दिनेश घावरे व दुष्यंतसिंह को दुबारा आरोपी बनाया जाएगा । इस मामले के अहम गवाह छोगाराम व अन्य ने कोर्ट में तीनों अभिनेत्रियों को नहीं पहचान पाए थे और न ही नाम बता पाए थे। सिर्फ यह कह पाए थे कि जिप्सी में सात जने थे जिनमें तीन महिलाएं थी। इसके चलते सभी को संदेह का लाभ दिया जाना प्रतीत हुआ था, इसके विरुद्ध ही अभियोजन पक्ष अपील दायर करने जा रहा है।