20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खास खबर
वीडियो में देखें कैसे हुई दो बाइकों में भीषण टक्कर
Play video

वीडियो में देखें कैसे हुई दो बाइकों में भीषण टक्कर

बंथली. दूनी-सरोली मार्ग स्थित निर्माणाधीन तहसील भवन सामने गुरुवार रात दो बाइकों में टक्कर हो गई।
Google source verification

टोंक

•

image

Azhar uddin

•

May 26, 2018

बंथली. दूनी-सरोली मार्ग स्थित निर्माणाधीन तहसील भवन सामने गुरुवार रात दो बाइकों में टक्कर हो गई। इसमें तीन युवक घायल हो गए। पुलिसकर्मियों ने घायलों को दूनी अस्पताल पहुंचाया। जहां एक की हालत गम्भीर होने पर उसे चिकित्सक ने टोंक रैफर कर दिया।

 

घाड़ थाने के हैडकांस्टेबल रामबाबू पारीक ने बताया कि घायलों में ओलासपुरा थाना दबलाना जिला बूंदी निवासी सुरेन्द्र (24) पुत्र रमेश माली, पवन (22) पुत्र रामप्रसाद यादव व बडक़ाहाली थाना मेहन्दवास निवासी भैंरूलाल (25) पुत्र मदनलाल गुर्जर है। इनमें से भैंरूलाल को चिकित्सक अमजद अली ने टोंक रैफर कर दिया।

 

सुरेन्द्र व पवन बाइक पर दूनी की ओर आ रहे थे। वहीं भैंरूलाल सरोली की ओर जा रहा था। दोनों बाइकों की निमार्णाधीन तहसील भवन के पास आमने-सामने की टक्कर हो गई। इससे वे घायल हो गए। इधर, घायल भैंरूलाल की हालत बिगडऩे लगी तो परिजन महादेव गुर्जर ने एम्बुलेंस 108 को कॉल किया। वह टोंक से रैफर केस में जयपुर जाना बताई। बाद में एक घंटे बाद छान की एम्बुलेंस 108 आई और घायल को टोंक लेकर रवाना हुई। तब तक घायल अस्पताल के स्ट्रेचर पर पड़ा तड़पता रहा।