
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. समुद्री तूफान यास का असर सुलतानपुर जनपद में दिखने लगा है। गुरुवार को सुबह से आसमान में बादल छाये थे जो दोपहर होते-होते झमाझम बारिश होने लगी जो अब तक (खबर लिखे जाने तक) जारी है। मौसम विभाग ने सुलतानपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया था। चक्रवाती तूफान के असर को देखते हुए मौसम विभाग ने सुलतानपुर के लोगों से अगले तीन दिनों तक बिना काम के घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।