29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुल्तानपुर
मां हूं, सबका ख्याल रखूंगी : मेनका गांधी
Play video

मां हूं, सबका ख्याल रखूंगी : मेनका गांधी

- सुलतानपुर के दो दिवसीय दौरे पर मेनका गांधी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 28 Jul 2019, 3:31 PM IST

सुलतानपुर. पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जिले की सांसद मेनका गांधी ने कहा है कि वह तीन महीने में 6 बार आकर 100 से अधिक गांवों का दौरा कर लोगों से मिल चुकी हूं। सुलतानपुर में बड़ा विकास तो कर ही रही हूं लेकिन, लोगों की व्यक्तिगत समस्याओं पर भी मेरी नजर रहती है। लोगों के छोटे-छोटे कार्य भी कराऊंगी। जो लोग मेरे पास नहीं आ सकते, मैं खुद उनके पास जाऊंगी। सांसद मेनका गांधी ने कहा कि आपने मुझे चाहे वोट दिया हो या नहीं, यह मां आप सब को सब कुछ देगी। आपकी हर तकलीफ़ दूर करेगी।

भाजपा सांसद ने कहा कि अगले महीने से भद्र यानी चन्द्रभद्र सिंह सोनू और उनके भाई यशभद्र सिंह मोनू की बसें नहीं चलेंगी। संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर आईं मेनका गांधी ने पिरोसरैया गांव में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब मैं लोकसभा चुनाव लड़ने सुलतानपुर आयी तो मुझे बताया गया कि यहां लोग भद्र परिवार से भयभीत रहते हैं। लोग उनके डर से कोई काम नहीं कर पाते। मैं लोगों का डर खत्म करना चाहती हूं। अगले महीने से भद्र की बसें नहीं चलेंगी, बल्कि यहां रोडवेज की बसें चलेंगी। गौरतलब है कि चंद्रभद्र सिंह सोनू बसपा नेता हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में वह सुलतानपुर से गठबंधन के प्रत्याशी थे। कांटे के मुकाबले में चंद्रभद्र सिंह मेनका गांधी से चुनाव हार गये थे।

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश