18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीकमगढ़
बच्चा चोर गिरोह की अफवाह से खाली पड़े स्कूल, महिलाएं कर रही बच्चों की रखवाली
Play video

बच्चा चोर गिरोह की अफवाह से खाली पड़े स्कूल, महिलाएं कर रही बच्चों की रखवाली

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे बच्चा चोर गिरोह की अफवाह के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल हैं।
Google source verification

टीकमगढ़ (चंदेरा). सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे बच्चा चोर गिरोह की अफवाह के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल हैं। आलम यह हैं कि लोग अपने बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं। कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में तो महिलाएं अपने बच्चों के साथ ही स्कूल जा रही हैं, और पूरे समय बच्चों की रखवाली कर रही हैं।


सोशल मीडिया से फैल रही अफवाह इस कदर लोगों के मन में घर कर गई हैं, कि लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर खासे परेशान हो गए हैं। इस अफवाह का सबसे ज्यादा असर ग्रामीण क्षेत्रों में दिखाई दे रहा हैं। यहां पर अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित परिजनों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजना ही बंद कर दिया हैं। अफवाह को सच मान रहे लोग या तो बच्चों को स्कूल नही भेज रहे हैं, या फिर अपने बच्चों के साथ खुद स्कूल जा रहे हैं। आलम यह हैं कि बच्चों से भरे रहने वाले स्कूलों के परिसर खाली पड़े हुए हैं।

 

कम हो रही उपस्थिति: बच्चा चोर गिरोह सक्रिय होने की अफवाह के बाद शालाओं में बच्चों की उपस्थिति दिनों-दिन कम होती जा रही हैं। चंदेरा के हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्रभारी प्राचार्य वीएन राजपूत का कहना हैं कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाह के कारण छात्र संख्या में लगातार कमी हो रही हैं। उनका कहना हैं कि बच्चा चोरी के डर से कई अभिभावक शाला में आवेदन दे गए हैं कि कुछ दिन उनका बच्चा स्कूल नही आएंगा। उन्होंने बताया कि कक्षा 9वीं के छात्र मनप्यारे के पिता सीताराम केवट भी बता कर गए हैं कि उनके बच्चा स्कूल आने से डर रहा हैं। उनका कहना हैं कि वह बच्चों के अभिभावकों को समझा भी रहे हैं कि यह महज अफवाह हैं, लेकिन लोग मानने को तैयार नही हैं।


बच्चों के साथ महिलाएं जा रही स्कूल: वहीं ग्राम उपरारा में भी इस अफवाह का व्यापक असर दिखाई दे रहा हैं। यहां भी महिलाएं अपने बच्चों के साथ स्कूल पहुंच रही हैं। बच्चा चोर गिरोह की अफवाह से परेशान पूजा खंगार, हरबू कुशवाहा सहित अन्य महिलाएं अपने बच्चों को साथ लेकर स्कूल जा रही हैं। वहीं छुट्टी होने पर वह साथ लेकर आ रही हैं। इनका भी यही कहना हैं कि गिरोह उनके बच्चों को ले जाएगा।


कहते हैं अधिकारी: बच्चा चोर गिरोह सक्रिय होने की अफवाह के बाद से लोग डरे हुए हैं। वह बच्चों को स्कूल नही भेज रहे हैं। इस अफवाह से छात्रों की संख्या प्रभावित हो रही हैं।- वीएन राजपूत, प्रभारी संकुल प्राचार्य, चंदेरा।


यह महज अफवाह हैं। लोगों ऐसी अफवाहों में न आए। हमारे वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इस संबंध में लोगों से अपील की हैं। बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की हैं। लोग बिना किसी भय के अपने बच्चों को स्कूल जाने दें।- मनीष सिंघल, थाना प्रभारी चंदेरा।


आज ही जतारा एसडीओपी को इन क्षेत्रों में भेजा जाएगा। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। समाज के अन्य लोग भी इसमें अपनी सहभागिता दिखाएं और ऐसी अफवाहों को रोकने में मदद करें।- अनुराग सुजानिया, पुलिस अधीक्षक, टीकमगढ़।

बड़ी खबरें

View All

टीकमगढ़

मध्य प्रदेश न्यूज़