
सराड़़ा़. घटना सराड़़ा़ थाना क्षेत्र के केजड- डींगरी मुख्यमार्ग पर बीती देर रात एक कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी जिससे वह उछलकर सड़़क के किनारे बरसाती पानी से भरे खड्डे में गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने से अचेत हो गया।
बाणाकला निवासी पच्चीस वर्षीय सुरेश पुत्र नंगजी पटेल को बीती देर रात एक कार ने टक्कर मार दी जिससे वह बाइक सहित उछलकर सडक के किनारे बरसाती पानी से भरे खड्डे में गिर गया । गिरने से सिर में गंभीर चोट लगने से अचेत हो गया औंधे मुुंह रात भर पानी में पडे़ रहने से नाक व मुुंह में पानी चला गया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने बाइक व शव को कब्जे में लेकर सराडा थाना पहुुंचाया । शव का सराडा अस्पताल में पीएम करवाकर परिजनों को सौप दिया । घटना से मृतक के गांव में मातम छा गया और हर किसी की आंखेांं छलक उठी । इधर डींगरी निवासी मृतक के जीजा लालूूराम की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है ।