
हेमंत आमेटा/भटेवर. राजस्थान पत्रिका के अमृतम जलम अभियान के तहत रविवार को भटेवर के युवाओं ने गांव के प्रमुख जलस्त्रोत आमलिया तालाब पर श्रमदान किया। इसके तहत रविवार सुबह गांव के युवा आमलिया तालाब पर एकत्रित हुए। इसके बाद युवाओं ने तालाब की पाल एवं तालाब पर बने स्नान घाट पर कूड़ा कचरा को इकठ्ठा कर जलाया तथा घाट पर जमा कीचड़ एवं काई को साफ कर घाट व पाल को साफ सुथरा बनाया।
इसके अलावा गांव के युवाओं ने पत्रिका के अमृतम जलम अभियान की सराहना करते हुए आगे प्राचीन धरोहर के रूप में तालाबोंं पर निरन्तर श्रमदान करते रहने का भरोसा दिलाया। इसी बीच युवाओं ने भटेवर के प्रमुख जलस्रोतों पर साफ-सफाई रखने प्राचीन धरोहर का सौन्दर्यकरण करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुकेश नागदा, पुष्कर जणवा, वेणीराम गमेती, कमलेश नागदा, मदन सुथार, दुर्गेश सेन, सुरेश टांक, पारस जणवा, नन्दलाल सुथार, गोपाल वैष्णव, किशन खारोल, विकास धाकड़, गणपत लौहार, गौरव धाकड़, राधेश्याम जणवा, विनोद जणवा, लोकेश लौहार सहित कई युवा मौजूद रहे।।