
उदयपुर . ‘आई बसंत सब वन फूले, सरसों न फूली खेता…।’ शहर में सोमवार को बसंत पंचमी श्रद्धा से मनाई गई। साथ ही मंदिरों में बसंत के भजन गाए । इसी के साथ ही मंदिरों में फागोत्सव शुरू हो गया। स्कूलों में भी विशेष आयोजन हुए । जगदीश मंदिर के पुजारी ने बताया कि सुबह ब्रह्म मुहूर्त में मंगला के दर्शन हुुुए। इसके बाद पंचामृत अभिषेक के साथ ही प्रभु को विशेष शृंगार धराया गया। राजभोग के बाद प्रभु को वसंत धरायी गई। केसरिया भात, नुकती, मोहन थाल का भोग लगा। पुजारी ने बताया कि बसंत पंचमी से ही मंदिरों में चंग बजना और प्रभु को गुलाल और अबीर धराना शुरू हो जाता है। आयोजन होली पर्यंत चलेगा।