
उदयपुर . ये एक ब्रिटिश डॉक्यूमेंट्री है जो उदयपुर पर बनाई गई थी। उस समय राजस्थान ‘राजपूूूताना’ के नाम से जाना जाता था। ये डॉक्यूूमेंट्री 1934 की है जिसे शायद ही आपने कभी देखा होगा । इसमें आजादी से पहले का उदयपुर आपको नजर आएगा। डॉक्यूूमेंट्री का नाम ‘सीक्रेट्स ऑफ इंडिया’ है जिसके एक भाग में ‘द फेयर सिटी ऑफ उदयपुर‘ को फिल्माया गया है। येे ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म सेंसर से प्रमाणित है। इसका निर्देशन जियोफ्री बार्कस ने किया है। वहीं, इसके फिल्मांकन के लिए मेवाड़ के पूर्व राजघराने से अनुमति ली गई थी।
सिटी ऑफ पैलेस से आप अपने सपनों का भारत देख सकते हैं। इसमें सिटी पैलेस , हाथीपोल, जगदीश मंदिर , पिछोला झील, गणगौर घाट आदि को बहुत खूबसूरती से फिल्माया गया है। वहीं, शहर के जनजीवन और उनकी आजीविका के बारे में भी बताया है। साथ ही उस समय मनी एक्सचेंज कैसे होता था और पैसे रखने के लिए जगह कहां होती थी य भी दिखाया है। ये डॉक्यूमेंट्री साढ़े आठ मिनट की है।
1934 में कैसा था हमारा उदयपुर आइए देखते हैं-